फरियाद मेरी सुनके, भोलेनाथ चले आना ... | Bhajan - 94 | Shri Shiv Bhole Bhajan | Fariyaad Meri Sunke Bholenath Chale Aana ...

(तर्ज: ऐ मेरे दिल नादान..)

फरियाद मेरी सुनके, भोलेनाथ चले आना।

नित ध्यान धरूँ तेरा, बिगड़ी को बना जाना।।

 

तुझे अपना समझकर मैं, फरियाद सुनाता हूँ,

तेरे दर पर आकर मैं, नित धुनी रमाता हूँ,

क्यों भूल गये बाबा, मुझे समझ के बेगाना।।

फरियाद मेरी सुनके......॥१॥

 

मेरी नाव भंवर डोले, तुम्ही तो खिवैया हो,

जग के रखवाले तुम, तुम्ही तो कन्हैया हो,

कर बैल सवारी तुम, भव पार लगा जाना।।

फरियाद मेरी सुनके......॥२॥

 

तुम बिन न कोई मेरा, अब नाथ सहारा है,

इस जीवन को मैंने, तुझ पर ही वारा है,

मर्जी है तेरी बाबा, अच्छा नहीं तड़पाना ।।

फरियाद मेरी सुनके......॥३॥

 

नैनों में भरे आंसू, क्यों तरस न खाते हो,

क्या दोष हुआ मुझसे, मुझे क्यों ठुकराते हो,

अब मेहर करो बाबा, सुनकर मेरा अफसाना।।

फरियाद मेरी सुनके......।।४।।


Comments

Popular posts from this blog