नर में है नारायण बन्दे, नर में है नारायण .. | Bhajan - 105 | Tulsi Vani - Sundar Kaya Bhajan | Nar Main Hai Narayan Bande ...
|| नर में है नारायण बन्दे ||
दोहा
तुलसी या संसार में, मिलिये सबसे धाय ।
ना जाने किस रूप में, नारायण मिल जाय ।।
काशी घूम ले मथुरा घूम ले, घूम ले चाहे वन वन ।
नर में है नारायण बन्दे, नर में है नारायण ।।
बोलो जय नारायण, बोलो जय नारायण ।।
ओ बोलो जय नारायण, बोलो जय नारायण ।।
पहन के भगवा, तिलक लगाके, बने तू संत ज्ञानी ।
हो गया मस्त मलंग न पीड़ा किसी की तूने जानी - २ |
विभूति कमण्डल, गले में माला, व्यर्थ है माथे चन्दन ।
नर में है नारायण बन्दे, नर में है नारायण ।।
दया धर्म चाहे दान करो, ये किसी काम नहीं आते ।
दीन दुखी निर्धन को जब तक, गले नहीं लगाते - २ ।
पर मेरा नारायण होता है, इसी बात में प्रसन्न ।
नर में है नारायण बन्दे, नर में है नारायण ।।
ईश्वर के हैं बन्दे सबको रूप उसी का मानो ।
ना कोई ऊँचा ना कोई नीचा, सबको एक ही जानो - २ ।
सबसे उत्तम पूजा यही है, सबसे बड़ा ये धन ।
नर में है नारायण बन्दे, नर में है नारायण ।।
ओ बोलो जय नारायण, बोलो जय नारायण ।।
Comments