मत भूलो श्री श्याम नाम को .... | Bhajan - 51 | Shri Khatu Shyam Bhajan | Mat Bhulo Shri Shyam Naam Ko ...
For Audio Click Here : Mat Bhulo Shri Shyam Naam Ko
( तर्ज- जाने वाले एक
संदेशा)
मत भूलो श्री श्याम नाम को, जाना सागर पार है ।
जीवन है छोटी सी नैया, श्याम नाम पतवार है
॥टेर ॥
लेकर प्रभु का नाम जगत में, कितनों ने भव पार किया,
श्याम नाम की ज्योत ने कितने, जीवन को गुलजार किया,
स्वारथ की दुनियां में अपना, ये सच्चा आधार है ॥१॥ मत भूलो श्री श्याम .....
श्याम नाम के भजने का तो, कोई निश्चित काल नहीं,
जब भी मौका मिले सुमरले, प्रभु सा दीन दयाल
नहीं,
प्रभु से ज्यादा प्रभु के नाम में,
शक्ति की भरमार है ॥२॥
जीवन नैया सौंप प्रभु को, तुम प्यारे अलमस्त बनो,
शरणागत की हर पल रक्षा, करते बाबा श्याम सुनो,
‘नन्दू’ अब किस बात का डरना, रक्षक जब सरकार हैं ॥
३॥
Comments