मेरा हाथ पकड़ ले रे, मैया मन मेरा घबराये ... | Bhajan - 29 | Shri Devi Maa Bhajan | Mera Haath Pakad Le Re Maiya Mann Mera Ghabraye ...
For Audio Click Here : Mera Haath Pakad Le Re Maiya
मेरा हाथ पकड़ ले रे, मैया मन मेरा घबराये, - २
काले काले बदल, गम के बादल, -२, सर पे मेरे मंडराए ,
मेरा हाथ पकड़ ले रे .....
अगर मेरे बस मैं, होता ये मैया,
किनारे लगा लेता, खुद मेरी नैया,
जहाँ जहाँ रखूं , जैसे जैसे रखूं,
पाँव फिसलता जाये ।। मेरा हाथ पकड़ .....
अगर आना है तो, आ जाओ मैया,
पार लगाजा, बन के खिवैया,
धीरे धीरे करके, थोड़ा थोड़ा करके,
वक़्त गुजरता जाए ।। मेरा हाथ पकड़ .....
नहीं आना हो तो, खबर भेज देना,
नजरें उठा के, ज़रा देख लेना,
कहीं ऐसा न हो, तेरे भरोसे,
भक्त ये रह जाए ।। मेरा हाथ पकड़ .....
Comments