भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या ... | Bhajan - 37 | Shri Devi Maa Bhajan | Bhakto Ko Darshan De Gayi Re ...

(तर्ज:चलत मुसाफिर)


भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या,

छोटी सी कन्या, एक छोटी सी कन्या,

भक्तों ..


भक्तों ने पूछा मैया, नाम तेरा क्या है?

वैष्णों माँ बतला गयी रे, एक छोटी सी कन्या।

भक्तों .....


भक्तों ने पूछा मैया, कहाँ तेरा धाम है?

पर्वत तिकूट बता गई रे, एक छोटी सी कन्या।

भक्तों .....


भक्तों ने पूछा माँ, सवारी तेरी क्या है?

पीला शेर बता गयी रे, एक छोटी सी कन्या।

भक्तों .....


भक्तों ने पूछा माँ, श्रृंगार तेरा क्या है?

चोला लाल बता गई रे, एक छोटी सी कन्या।

भक्तों .....


भक्तों ने पूछा मैया शस्त्र तेरा क्या है?

त्रिशूल चक्र बता गई रे, एक छोटी सी कन्या।

भक्तों .....


भक्तों ने पूछा सबसे प्यारा तेरा क्या है?

भक्तों का प्यार बतागई रे, एक छोटी सी कन्या।

भक्तों .....


Comments

Popular posts from this blog