सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ... | Bhajan 110 | Shri Krishna Bhajan | Sun Le Kanhaiya Arji Hamari ...

For Voice Recording of the Bhajan : Sun Le Kanhaiya Arji Hamari

(तर्ज : सागर किनारे दिल ये पुकारे ...)

सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारों ना तारों ये है मर्जी तुम्हारी-2
सुन ले कन्हैया॥

हम पे क्या बीती, कैसे बताये-2
किस दौर से गुजरे, कैसे सुनाये।
तुमको पता है, हाल मुरारी।।
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ...

लाज पे आंच बाबा, आने ना पाये-2
जाये तो जान जाये, आन ना जाये।
सारा जमाना, इसका शिकारी।।
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ...

लाज की भिक्षा , झोली में दे दो-2
भटक रहा हूँ, शरण में ले लो।
दर पे खड़ा है, तेरा भिखारी।
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ...

जो भी कहोगे, वो ही करूंगा-2
जैसे रखोगे, वैसे रहूँगा।
तुझसे भरोसा, मेरा है भारी।
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ...

Comments

Popular posts from this blog