मैया तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है ... | Bhajan - 18 | Shri Rani Sati Dadi Maa | Maiya Tere Hi Bharose Mera Pariwaar He ...

For Audio Click Here : Maiya Tere Hi Bharose Mera Pariwaar

मैया तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है।

तेरे हवाले मैया ओ ओऽऽ, तेरे हवाले मैया, मेरा घरवार है।

 

अगर दो रोटी दोगी, खायेंगे मिलकर सारे,

चाहे जिस हाल में रखो, गायेंगें गुण तुम्हारे

मुझको हर हाल में मैया ओ ओ, मुझको हर हाल में मैया,

तेरी दरकार है। मैया तेरे ही भरोसे...

 

क्या है औकात मेरी, मांगने हाथ उठाऊं,

तू ने सब कुछ दे डाला, मांग के तुझे लजाऊं

मेरे तू सिर पर रखती ओ ओऽऽ मेरे तू सिर पर रखती,

हाथ बार-बार है। मैया तेरे ही भरोसे...

 

तेरा एहसान है कितना, सारी दुनिया को बताऊं,

तूने क्या-क्या दे डाला, कुछ नहीं मै छुपाऊं

पूरा परिवार मेरा ओओऽऽऽ पूरा परिवार मेरा

तेरा कर्जदार है। मैया तेरे ही भरोसे ......

Comments

Popular posts from this blog