माँ दुर्गा भवानी तु ... | Bhajan - 61 | Shri Devi Maa Bhajan | Maa Durga Bhavani Tu ...
(तज- होठों से छू लो तुम.....)
माँ दुर्गा भवानी तु, कष्टों से बचा लेना,
मैं लाल तुम्हारा हूँ, आँचल में छिपा लेना ।।
टेर।।
दृष्टौं ने घेरा है, संघर्ष घनेरा है,
तेरे कोमल चरणों में, माँ लगाया डेरा हैं,
तुम रक्षा करी मेरी, दुष्टों से बचा लेना
॥१॥
चिन्ता ने सताया है, चाहता तेरा साया है,
तू ममता मयी है माँ, कोई पार न पाया है,
अपराध क्षमा करके, माँ धीर बन्धा देना
॥२॥
तुझसे मेरा नाता है, तू ही मेरी माता है,
क्यों बालक पे तेरे, तुझे तरस न आता है,
जैसा भी हूँ लाल तेरा, मेरी लाज बचा लेना ॥३॥
तेरी दुनिया ने मुझको, घर-घर बदनाम किया,
क्यों चुप होकर बैठी, अच्छा है नाम किया,
अब जाऊं कहां मैया, मुझे ठोर बता देना ॥४॥
बद से बदनाम बुरा, ऐसा सब कहते हैं,
अपराध मेरा है क्या, ना मुझसे कहते हैं,
तुझको तो पता सब है, अब तू ही बता देना ।। ५।। माँ दुर्गा भवानी तु...
Comments