सीताराम, सीताराम, सीताराम कहिये .....| Bhajan - 90 | Shri Sita Ram Kirtan | Sitaram Sitaram sitaram Kahiye Jahi Vidhi Raakhe Ram ...

For Audio Click Here : Sitaram Sitaram Sitaram Kahiye

सीताराम, सीताराम, सीताराम कहिये ।

जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ।।


मुख में हो राम नाम, राम सेवा हाथ में ।

तू अकेला नाहीं प्यारे, राम तेरे साथ में ।

विधि का विधान जान, हानि लाभ सहिये ।

जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ।।१।।


किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा।

होगा प्यारे वही जो श्री रामजी को भायेगा ।

फल आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिये ।

जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ।।२।।


जिन्दगी की डोर सौंप, हाथ दीनानाथ के ।

महलों में राखे चाहे झोपड़ी में वास दे ।

धन्यवाद निर्विवाद, राम राम कहिये ।

जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ।।३।।


आशा एक रामजी से, दूजी आशा छोड़ दे ।

नाता एक रामजी से, दूजा नाता तोड़ दे ।

साधु-संग, राम-रंग, अंग अंग रंगिये ।

जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ।।४।।


सीताराम, सीताराम, सीताराम कहिये ।

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये ।।

Comments

Popular posts from this blog