Posts

Showing posts with the label Ladu Gopal

Bhajan - 163 | सुनले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहारा | Sunle O Sanwariya Mujhe Tera Hi Sahara ...

Image
सुनले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहारा, तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा || दूर दूर तक ओ सांवरिया, सूजे नही किनारा, एक बार आ जाओ मोहन, मैंने तुम्हे पुकारा, तुम बिन कौन हमारा .. ss .. बाबा तुम बिन कौन हमारा, तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा || नैया हमारी ओ सांवरिया, अब है तेरे भरोसे, खेते खेते हार गया हु, डरता हु लहरों से, गिर गये काले बादल .. sss और छाया है अंधरा, तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा || अंधारी रातो में कान्हा, बिजली कढ़ कढ़ कढ़के, डूब न जाये नैया मेरी, दिल मेरा ये धडके, श्याम को भी तारो .. sss  लाखो को तुमने तारा, तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा || सुनले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहारा, तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा ||

Bhajan 161 | श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है। Shree Radhe Govinda Mann Bhaj le Hari Ka Pyaara Naam He ...

Image
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है। गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्यारा नाम है॥ मोर मुकुट सर गल बन माला, केसर तिलक लगाए, वृन्दावन में कुञ्ज गलिन में सब को नाच नचाए। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ गिरिधर नागर कहती मीरा, सूर को शयामल भाया, तुकाराम और नामदेव ने, विठ्ठल विठ्ठल गाया। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ नरसी ने खडताल बजा के, सांवरिया को रिझाया, शबरी ने अपने हाथों से, प्रभु को बेर खिलाया। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ राधा शक्ति बिना ना, कोई श्यामल दर्शन पाए, आराधन कर राधे राधे, काहना भागे आए। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ सिमरन का रस जिसको आया, वो ही जाने मन में, निराकार साकार होतरे, भगतों के आँगन में। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ श्याम सलोना कुंजबिहारी, नटवर लीलाधारी, अन्तर्वासी हरिअविनाशी, लागे शरण तिहारी। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है। गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्या...

राधिका गोरी से बिरज की छोरी से | Bhajan 159 | Radhika Gori Se Biraj Ki Chori Se ...

Image
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से, ॥ राधिका गोरी से बिरज की छोरी से...॥ मैया करादे मेरो ब्याह ... उम्र तेरी छोटी है, नज़र तेरी खोटी है, कैसे करादू तेरो ब्याह ... .॥ जो नहीं ब्याह कराये, तेरी गैया नहीं चराऊ आज के बाद मेरी मैया तेरी देहली पर न आऊँ आएगा रे मज़्ज़ा रे मज़्ज़ा अब जीत हार का ॥ राधिका गोरी से बिरज की छोरी से...॥ चन्दन की चौकी पर मैया तुझको बिठाऊँ अपनी राधा से मैं चरण तेरे दबवाऊं भोजन मैं बनवाऊंगा बनवाऊंगा, छप्पन प्रकार के ॥ राधिका गोरी से बिरज की छोरी से...॥ छोटी सी दुल्हनिया जब अंगना में डोलेगी तेरे सामने मैया वो घूँघट न खोलेगी दाऊ से जा कहो जा कहो बैठेंगे द्वार पे ॥ राधिका गोरी से बिरज की छोरी से...॥ सुन बातें कान्हा की मैया बैठी मुस्काएं लेके बलैयां मैया हिवडे से अपने लगाये नज़र कहीं लग जाये न लग जाये न मेरे लाल को ॥ राधिका गोरी से बिरज की छोरी से...॥ राधिका गोरी से बिराज की छोरी से कान्हा कारादू तेरो बियाह ...........

ढँक लै यशोदा नजर लग जाएगी, कान्हा को तेरे नजर लग जाएगी। Bhajan 132 | Dhank Le Yashoda Najar Lag Jayegi ...| Janmastami Bhajan

Image
ढँक लै यशोदा नजर लग जाएगी कान्हा को तेरे नजर लग जाएगी। तेरे लला के घूँघर वाले बाल हैं, मोर मुकुट को नजर लग जाएगी। ॥ ढँक लै यशोदा...॥ तेरे लला के बड़े बड़े नैन हैं, काजर की रेख, नजर लग जाएगी। ॥ ढँक लै यशोदा...॥ तेरे लला के छोटे छोटे हाथ हैं, बाँस की बन्सी, नजर लग जाएगी। ॥ ढँक लै यशोदा...॥ तेरे लला के छोटे छोटे पाँव हैं, रुनझुन पैंजनिया, नजर लग जाएगी। ॥ ढँक लै यशोदा...॥ ढँक लै यशोदा नजर लग जाएगी कान्हा को तेरे नजर लग जाएगी ।

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे, लताओं में बृज की गुजारा करेंगे। Bhajan 126 | Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge ... | Shree Krisha Kanhaiya Bhajan

Image
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे, लताओं में बृज की गुजारा करेंगे। कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी, कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी, उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे, लताओं में बृज की गुजारा करेंगे। बना करके हृदय में हम प्रेम मंदिर वहीँ उनको झूला झुलाया करेंगे ॥ कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे...॥ उन्हें हम बिठाएंगे आँखों में दिल में उन्ही से सदा लौ लगाया करेंगे ॥ कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे...॥ जो रूठेंगे हमसे वो बांके बिहारी चरण को पकड़ हम मनाया करेंगे ॥ कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे...॥ उन्हें प्रेम डोर से हम बाँध लेंगे तो फिर वो कहा भाग जाया करेंगे ॥ कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे...॥ उन्होंने छुडाये थे गज के वो बंधन वही मेरे संकट मिटाया करेंगे ॥ कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे...॥ उन्होंने नचाया था ब्रह्माण्ड सारा मगर अब उन्हें हम नचाया करेंगे ॥ कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे...॥ भजेंगे जहा प्रेम से नन्द नंदन कन्हैया छवि को दिखाया करेंगे ॥ कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे...॥

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। Bhajan 125 | Main To Aayi Vrindavan Dham, Kishori Tere Charnan Main ... | Shree Radhe Bhajan ...

Image
मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥ ब्रिज वृन्दावन की महारानी, मुक्ति भी यहाँ भारती पानी। तेरे चन पड़े चारो धाम, किशोरी तेरे चरनन में॥ करो कृपा की कोर श्री राधे, दीन जजन की ओर श्री राधे। मेरी विनती है आठो याम, किशोरी तेरे चरनन में॥ बांके ठाकुर की ठकुरानी, वृन्दावन जिन की रजधानी। तेरे चरण दबवात श्याम, किशोरी तेरे चरनन में॥ मुझे बनो लो अपनी दासी, चाहत नित ही महल खवासी। मुझे और ना जग से काम, किशोरी तेरे चरण में ॥ श्री राधे श्री राधे, राधे राधे श्री राधे। श्री राधे श्री राधे, राधे राधे श्री राधे।

अगर श्याम सुन्दर का सहारा ना होता, ...| Bhajan 121 | Agar Shyam Sundar Ka Sahara Na Hota ...

Image
अगर श्याम सुन्दर का सहारा ना होता, तो दुनियाँ में कोई हमारा ना होता । मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम । जबसे मिली है दया हमको इनकी, तो राहें बदल दी मेरी जिन्दगी की । नजारे करम का इशारा ना होता, तो दुनियाँ में कोई हमारा ना होता ॥ ॥ अगर श्याम सुन्दर का...॥ मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम । इन्ही के सहारे जीए जा रहे है, नाम का अमृत पीए जा रहे हैं । मेरा बिगड़ा जीवन संवारा ना होता, तो दुनियाँ में कोई हमारा ना होता ॥ ॥ अगर श्याम सुन्दर का...॥ मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम । कोई नहीं था दुनियाँ में अपना, कन्हिया से मिलना लगता है सपना । कन्हिया ने हमको जो पुकारा ना होता, तो दुनियाँ में कोई हमारा ना होता ॥ ॥ अगर श्याम सुन्दर का...॥ मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम । भँवर में थी नैया, दिया है किनारा, इन्ही की कृपा से चले है गुजारा । कृपा भरी दृष्टि से निहारा ना होता, तो दुनियाँ में कोई हमारा ना होता ॥ ॥ अगर श्याम सुन्दर का...॥ मेरे श्याम, म...

श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है | Bhajan 118 | Shri Radhe Govinda Mann Bhaj Le ....

श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है। गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्यारा नाम है॥ मोर मुकुट सर गल बन माला, केसर तिलक लगाए, वृन्दावन में कुञ्ज गलिन में सब को नाच नचाए। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ गिरिधर नागर कहती मीरा, सूर को शयामल भाया, तुकाराम और नामदेव ने विठ्ठल विठ्ठल गाया। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ नरसी ने खडताल बजा के सांवरिया को रिझाया, शबरी ने अपने हाथों से प्रभु को बेर खिलाया। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ राधा शक्ति बिना ना कोई श्यामल दर्शन पाए, आराधन कर राधे राधे काहना भागे आए। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ सिमरन का रस जिसको आया, वो ही जाने मन में, निराकार साकार होतरे भगतों के आँगन में। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ श्याम सलोना कुंजबिहारी नटवर लीलाधारी, अन्तर्वासी हरिअविनाशी लागे शरण तिहारी। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है। गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्यारा नाम ह...

सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ... | Bhajan 110 | Shri Krishna Bhajan | Sun Le Kanhaiya Arji Hamari ...

Song Link Click Here :  For Voice Recording of the Bhajan :  Sun Le Kanhaiya Arji Hamari (तर्ज : सागर किनारे दिल ये पुकारे ...) सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी, तारों ना तारों ये है मर्जी तुम्हारी-2 सुन ले कन्हैया॥ हम पे क्या बीती, कैसे बताये-2 किस दौर से गुजरे, कैसे सुनाये। तुमको पता है, हाल मुरारी।। सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ... लाज पे आंच बाबा, आने ना पाये-2 जाये तो जान जाये, आन ना जाये। सारा जमाना, इसका शिकारी।। सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ... लाज की भिक्षा , झोली में दे दो-2 भटक रहा हूँ, शरण में ले लो। दर पे खड़ा है, तेरा भिखारी। सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ... जो भी कहोगे, वो ही करूंगा-2 जैसे रखोगे, वैसे रहूँगा। तुझसे भरोसा, मेरा है भारी। सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी ...

सांवली सूरत पे मोहन , दिल दीवाना हो गया ... | Bhajan - 107 | Shri Krishna Shyam Bhajan | Sanwli Surat Pe Mohan Dil Diwana Ho Gaya ...

For Audio Click Here :  Sanwli Surat Pe Mohan Dil Diwana सांवली  सूरत  पे  मोहन , दिल  दीवाना  हो  गया  .. २  दिल  दीवाना  हो  गया , मेरा , दिल  दीवाना  हो  गया … सांवली  सूरत  पे  मोहन , दिल  दीवाना  हो  गया || एक  तो  तेरे  नैन  तिरछे , दूसरा - काजल  लगा  ss … २  तीसरा , नज़रें  मिलाना , दिल  दीवाना  हो  गया … सांवली  सूरत  पे  मोहन , दिल  दीवाना  हो  गया || एक  तो  तेरे  होंठ  पतले , दूसरा  – लाली  लगी  ss … २  तीसरा , तेरा  मुस्कराना , दिल  दीवाना  हो  गया … सांवली  सूरत  पे  मोहन , दिल  दीवाना  हो  गया || एक  तो  तेरे  हाथ  कोमल , दूसरा  – मेहँदी  लगा   ss … २   तीसरा , मुरली  बजना , दिल  दीवाना  हो  गया … सांवली  सूरत  पे  ...

श्याम तेरे ही भरोसे .... | Bhajan - 99 | Shri Shyam Sundar Bhajan | Shyam Tere Hi Bharose ...

(तर्ज : थोड़ा सा प्यार हुआ है, थोड़ा है बाकी) अंतरा   श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है - (२) | तू ही मेरी नाव का मांझी sss - (२) , तू ही पतवार है - (२) || श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है || अस्थाई हो अगर अच्छा माझी, नाव पार हो जाती - (२)  | किसी की बीच भवर मे, फिर न दरकार होती - (२) || अब तो तेरे हवाले sss - (२) ,  मेरा घर बार है || श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है || मैंने अब छोड़ी चिंता, तेरा जो साथ पाया - (२)  | तुझको जब भी पुकारा अपने ही साथ पाया - (२) || पूरा परिवार ये मेरा sss - (२) , तेरा कर्ज़दार है || श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है || मुझको अपनों से बढ़कर, सहारा तूने दिया  - (२)  | जिंदगी भर जीने का, गुजारा तूने दिया  - (२) || मुझ पर तो श्याम तेरा  sss - (२),  बड़ा उपकार है   || श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है ||

मुक्ति भजन (अंतिम इच्छा) - इतना तो करना स्वामी .....| Bhajan - 97 | Shri Krishna Sanwara Bhajan | Itna To Karna Swami Jab Praan Tan Se Nikle ...

For Audio Click Here :  Itna To Karna Swami Jab Praan दोहा : कागा सब तन खाइयो , चुन चुन खाइयो माँस । दो नैना मत खाइयो , प्रभु मिलन की आस ।।   इतना तो करना स्वामी , जब प्राण तन से निकले। गोविन्द नाम लेकर , फिर प्राण तन से निकले ।।१ ।। श्रीगंगा जी का तट हो , यमुना का बंशी-बट हो । मेरा सांवरा निकट हो , जब प्राण तन से निकले ।।२ ।। श्रीवृन्दावन का स्थल हो , मेरे मुख में तुलसी दल हो । विष्णु-चरण का जल हो ,  जब प्राण तन से निकले  ।।३ ।। सन्मुख सांवरा खड़ा हो , मुरली का स्वर भरा हो । तिरछा चरण धरा हो ,  जब प्राण तन से निकले  ।।४ ।। सिर सोहना मुकुट हो , मुखड़े पै काली लट हो । यही ध्यान मेरे घट हो ,  जब प्राण तन से निकले  ।।५ ।। केसर तिलक हो आला , मुख चन्द्र सा उजाला । डालूँ गले में माला ,  जब प्राण तन से निकले  ।।६।। कानों जड़ाऊँ बाली , लटकी लटें हौ काली । देखू छटा निराली ,  जब प्राण तन से निकले  ।।७।। पीताम्बरी कसी हो , होठों पै कुछ हँसी हो। छवि यह ही मन बसी हो ,  जब प्राण तन से निकले ...

खाटू वाले हमे बुला ले इक बार खाटू धाम ... | Bhajan - 96 | Shri Khatu Shyam Bhajan | Khatu Wale Hume Bula Le Ek Baar Khatu Dham ...

खाटू वाले हमे बुला ले इक बार खाटू धाम, आसरो थारो है | खाटू वाले हमे बुला ले इक बार खाटू धाम, आसरो थारो है || कृष्ण कला अवतारी तू, भगतो का हितकारी तू मात वचन हिय धारी तू, भीम पुत्र बलकारी तू शीश के दानी,महा बलवानी - २ खाटू वाले श्याम, आसरो थारो है | खाटू वाले हमे बुला ले इक बार खाटू धाम, आसरो थारो है || मीरा के घर श्याम गयो, दूध को प्यालो तुरत पियो जहर को अमृत बना दियो, श्याम नाम ले मीरा पियो मीरा हो गयी अमर, नाम ले - २ प्रेम किया निष्काम, आसरो थारो है | खाटू वाले हमे बुला ले इक बार खाटू धाम, आसरो थारो है || नरसी जी की टेर सुनी, टूटी गाड़ी ठीक करी नानी बाई को भात भर्यो, भक्त की इच्छा पूरी करी हरष हरष गुण गावे नरसी – २ लेकर तेरा नाम, आसरो थारो है | खाटू वाले हमे बुला ले इक बार खाटू धाम, आसरो थारो है || लाखो को तुमने तारे, बड़े बड़े कारज सारे मन इच्छा फल वो पाते, जो आवे तेरे द्वारे अटल चीर जी द्वार खड़ा है – २ राख दास की आन, आसरो थारो है | खाटू वाले हमे बुला ले इक बार खाटू धाम, आसरो थारो है ||

जय श्री राधे बल्लव श्याम, ताश मिल खेलो सांवरियां .. | Bhajan - 95 | Shri Radhe Shyam Bhajan | Jai Shri Radhe Ballabh Shyam Taash Mil Khelo Sanwariya ...

जय श्री राधे बल्लव श्याम , ताश मिल खेलो सांवरियां ||   जिसमे बादशाह वनवारी , जिसमे बेगम राधा प्यारी , जिसमे दूलो है गिरधारी , ताश खेलो सांवरियां , जय श्री राधे बल्लव श्याम , ताश मिल खेलो सांवरियां ||   जिसमे दसी दसो दिशाए , जिस में नो की नव दुर्गा है , जिसमे अठी अष्ट कमल है , ताश खेलो सांवरियां , जय श्री राधे बल्लव श्याम ,  ताश मिल खेलो सांवरियां  ||   जिसमे सती सप्तऋषि है , जिसमे छगई छे ऋतुएँ है , जिसमे पंजी पंज तत्व है , ताश खेलो सांवरियां , जय श्री राधे बल्लव श्याम ,  ताश मिल खेलो सांवरियां  ||   जिसमे चौकी चार वेद है , तीगी तीन लोक है , जिसमे दूगी चाँद सूरज है , ताश खेलो सांवरियां , जय श्री राधे बल्लव श्याम ,  ताश मिल खेलो सांवरियां  ||   जिसमे ईका इक संसार , करलो नारायण से प्यार , यही है इस दुनिया का सार , ताश खेलो सांवरियां , जय श्री राधे बल्लव श्याम ,  ताश मिल खेलो सांवरियां  ||

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं ... | Bhajan - 93 | Shri Ram Krishna Madhur Kirtan | Achutam Keshavam Krishn Damodaram ...

Image
Song Link Click Here : अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं , राम नारायणं जानकी बल्लभम || कौन कहता हे भगवान आते नहीं , तुम भक्त मीरा के जैसे, बुलाते नहीं।  अच्चुतम केशवं  ... कौन कहता है भगवान खाते नहीं , बेर शबरी के जैसे, खिलाते नहीं।  अच्चुतम केशवं  ... कौन कहता है भगवान सोते नहीं , माँ यशोदा के जैसे, सुलाते नहीं।  अच्चुतम केशवं  ... कौन कहता है भगवान नाचते नहीं , गोपियों की तरह, तुम नचाते नहीं।  अच्चुतम केशवं  ... नाम जपते चलो, काम करते चलो , हर समय कृष्ण का, ध्यान करते चलो।  अच्चुतम केशवं  ... याद आएगी उनको, कभी ना कभी , कृष्ण दर्शन तो देंगे, कभी ना कभी।  अच्चुतम केशवं  ...

ज़रा इतना बता दे कान्हा, तेरा रंग काला क्यूँ .....| Bhajan - 91 | Shri Krishna Kanha Bhajan | Jara Itna Bata De Kanha Tera Rang Kala Kyun ...

For Audio Click Here :  Jara Itna Bataa De Kanha ज़रा इतना बता दे कान्हा, तेरा रंग  काला   क्यूँ | तू कला हो कर भी, जग से निराला क्यूँ || मैंने काली रात में जनम लिया, और काली गाय का दूध पिया, गाय का रंग काला, इस लिए काला हूँ || ज़रा इतना बता दे कान्हा... मैंने काले नाग को मार दिया, और काले नाग पे नाच किया, नागों का रंग काला, इसलिए काला हूँ || ज़रा इतना बता दे कान्हा... मुझे सखिया रोज़ बुलाती है, और माखन मिश्री खिलाती हैं, सखियों का मन काला, इसलिए काला हूँ || ज़रा इतना बता दे कान्हा... राधा नैनो में कजरा लगाती है, और पलको पे मुझको बिठाती है, काजल का रंग काला, इसलिए काला हूँ || ज़रा इतना बता दे कान्हा....

म्हारे सर पे है बाबा जी रो हाँथ....| Bhajan - 87 | Shri Khatu Shyam Bhajan | Mhare Sir Pe Hai Baba Ji Ro Hath ...

म्हारे सर पे है बाबा जी रो हाँथ ,  खाटू वाले रो साथ,  कोई तोह म्हारे, काई करासी  - २ || जो कोई म्हारे श्याम धनि ने, सांचे मन से ध्यावे , काल कपाल भी, सांवरिये के भगत से घबरावे , जे कोई पकड्यो है, बाबा जी रो हाँथ, कोई तोह बांको काई करासी , म्हारे सर पे है बाबा जी रो हाँथ..... जो आपके विस्वास करे, वो खुटी तान के सोवे , बैठे प्रवेश करे न कोई, बाल न बांका होवे , जानके मन में, नहीं है विस्वास, बांको तोह बाबा काई करासी , म्हारे सर पे है बाबा जी रो हाँथ..... कलियुग को यो देव बड़ो, दुनिया में नाम कमायो , जब जब भीड़ पड़ी भगत पर, डारयो डारयो आयो , यो तोह घाट घाट की जाने, सारी बात, कोई तोह म्हारो काई करासी , म्हारे सर पे है बाबा जी रो हाँथ.....

सरवरिया के तीर खड़ी या, नानी नीर बहावे है ...| Bhajan - 86 | Shri Krishna Nani Bai Bhajan | Sarvariya Ke Teer Khadi Ya Naani Neer Bahave Hai ..

सरवरिया के तीर खड़ी या, नानी नीर बहावे है । माँ का जाया बीर बिना कुण, भात भरण ने आवे है ।। एक दिन म्हारो भोळो बाबुल, अरबपति कहलायो थो । अन धन रा भण्डार घणेरा ओर छोर नहीं पायो थो । ऊँचा ऊँचा महल मालिया, नगर सेठ कहलायो थो । अणगिणती का नोकर चाकर, याद म्हने सब आवे है ।  सरवरिया के तीर खड़ी या ...... लाड़ प्यार में पळी लाड़ली, बड़ा घरां जद ब्याही थी । दान दायजो हाथी घोड़ा, दास दासियाँ ल्यायी थी । सोना चाँदी हीरा मोती, गाड़ा भर भर ल्यायी थी । बीती बाताँ याद करूँ जद, हिवड़ो भर आवे है  ।  सरवरिया के तीर खड़ी या ...... तेरे भरोसे सेठ साँवरा, भोळो बाबुल आयो ह । गोपीचंदन और तूमड़ा, साधाँ ने संग ल्यायो ह । घर घर मांगत फिरे सूरिया, म्हारो मान घटायो ह । देवरियो म्हने ताना मारे, नणदल जीव जलारे ह ।।  सरवरिया के तीर खड़ी या ...... और सगां ने मेल मालिया, टूटी टपरी नरसी ने । और सगां न शाल दुशाला, फटी गूदड़ी नरसी ने । और सगां ने माल मलीदा, रूखी सूखी नरसी ने । डूब मरूँ पर घर नहीं जाऊँ, बाबुल म्हने लजावे ह ।।  सरवरिया के तीर खड़ी या ......

कीर्तन को है रात .... | Bhajan - 84 | Shri Krishna Sanwariya Bhajan | Kirtan Ki Hai Raat Baba Aaj Thane Aano Hai ...

For Audio Click Here :  Kirtan Ki Hai Raat Baba ( तर्ज- एक तेरा साथ ) कीर्तन को है रात , बाबा आज था न आणो है। थान कोल निभाणो है …   दरबार सांवरिया , ऐसा सज्यो प्यारो , दयालु आपको , सेवा में सांवरिया , सगला खड़या हो क , हुकुम बस आपको सेवा में थारी-२ , म्हान आज बिछ जाणो है। थान कोल निभाणो है...   कीर्तन की है त्यारी , कीर्तन करों जमकर , प्रभु क्यूँ देर करो वादो थारो दाता , कीर्तन में प्राण को , धणी क्यूँ देर करो भजनां सु थान-२ , म्हा न आज रिझाणो है । थान कोल निभाणो है...   जो कुछ बण्यो म्हांसु , अर्पण प्रभु सारो , प्रभु स्वीकार करों नादान सू गल्ती , होती ही आई है , प्रभु मत ध्यान धरो “ नन्दु" सांवरिया-२ , थारी दास पुराणो है थान कोल निभाणो है...