राम भक्त हनुमान, बालाजी मेरे घर आना ... | Bhajan - 27 | Shri Hanuman Bhajan | Ram Bhakt Hanuman Balaji Mere Ghar Aana ...

For Audio Click Here : Ram Bhakt Hanuman Balaji Mere Ghar Aana

राम भक्त हनुमान, बालाजी मेरे घर आना ।

बिलकुल बगल मैं मकान, बालाजी मेरे घर आना ।।

बालाजी मेरे घर आना, बजरंगी मेरे घर आना ।  - २

राम भक्त हनुमान , बालाजी _ _ _

 

बाबा थारा पैर, मेरे घर पड़ जाए

तेरा मेरा, मेरा तेरा, प्रेम बढ़ जाये

एक बार बन के मेहमान, बालाजी मेरे घर आना ।।

राम भक्त हनुमान , बालाजी _ _ _

 

आज सारी रात बाबा, भजन सुनाएंगे,

नाचेंगे झूम झूम, तुझको मनाएंगे

रखलो गरीबों का भी मान, बालाजी मेरे घर आना ।।

राम भक्त हनुमान , बालाजी _ _ _

 

आज सारी रात बाबा, बजेगी सहनाई

ज्योत जगावे, और बाटेंगे मिठाई

कर दो हमारा कल्याण, बालाजी मेरे घर आना ।।

राम भक्त हनुमान , बालाजी _ _ _

 

भक्तों की अर्जी पे, मोहर लगाओ

संकट मिटाओ, और दर्शन दिखाओ

तुमसे है मेरी पेहचान, बालाजी मेरे घर आना ।।

राम भक्त हनुमान , बालाजी _ _ _

Comments

Popular posts from this blog