अरे द्वारपालो, कन्हैया से कह दो.... | Bhajan - 48 | Shri Krishna Sudama Bhajan | Are Dwarpalo Kanhaiya Se Keh Do ...
दोहा :
देखो देखो यह गरीबी, यह गरीबी का हाल,
कृष्ण के दर पे यह विशवास ले के आया हूँ।
मेरे बचपन का दोस्त हैं मेरा श्याम,
येही सोच कर मैं आस ले कर के आया हूँ ॥
अरे द्वारपालो, कन्हैया से कह दो
कि दर पे सुदामा, गरीब आ गया है।
भटकते भटकते, ना जाने कहां से
महल के तुम्हारे, करीब आ गया है ।। टेर।
ना सरपे है पगड़ी, ना तन पे है जामा,
बता दो कन्हैया को नाम है सुदामा-२
बस इक बार मोहन से, जाकर के कह दो
कि मिलने सखा, बदनसीब आ गया है।।१।।
सुनते ही दौड़े, चले आये मोहन
लगाया गले से, सुदामा को मोहन-२
हुआ रुकमणी को, बहुत ही अचम्भा
कि मेहमान कैसा, अजीब आ गया है।।२।।
बराबर पे अपने, सुदामा बिठाये
चरण आसुंओं से, श्याम ने धुलाये-२
ना घबराओ प्यारे, जरा तुम सुदामा
कि खुशी का शंमा तेरे, करीब आ गया है।।३।।
Comments