जैसा चाहो मुझको समझना ... | Bhajan - 11 | Shri Rani Sati Dadi Maa Vandana || श्री दादी वन्दना || Jaisa Chahe Mujhko Samajhna ...

जैसा चाहो मुझको समझना,

बस तुम से है इतना कहना,

मांगने की आदत जाती नही-२

तेरे आगे लाज मुझे आती नहीं ।।टेर।।

 

बड़े-बड़े पैसे वाले भी, तेरे द्वारे आते है,

मुझको है मालूम कि वो भी तुझसे मांग के खाते हैं,

देने में तूं हिचकाती नहीं-२, तेरे आगे....||१।।

 

तुमसे मैया शरम करूं तो, और कहाँ मैं जाऊंगा,

अपने माँ परिवार का खर्चा, बोल कहां से लाऊंगा,

दुनिया तो बिगड़ी बनाती नहीं-२, तेरे आगे.... ।।२।।

 

तू ही करती मेरी चिन्ता तो ही गुजारा चलता है,

कहे पवन कि तुझसे ज्यादा, कोई नहीं कर सकता है,

झोली हर कही फैलायी जाती नहीं-२, तेरे आगे..... ।।३।।


Comments

Popular posts from this blog