बिगड़ी मेरी बना दो भोलेनाथ जी ...| Bhajan - 77 | Shri Shiv Bhole Bhajan | Bigdi Meri Bana Do Bhole Nath Ji ...
For Audio Click Here : Bigdi Meri Bana Do Bhole Nath Ji
(तर्ज : तूने ने मुझे बुलाया..)
बिगड़ी मेरी बना दो भोलेनाथ जी, आया तेरे दर पे भोलेनाथ जी
भोलेनाथ जी, ताड़कनाथ जी, हो विश्वनाथ जी ||
अन्तरा
चरण पड़ा हूँ लाज तो रखना, अवगुण मेरे चित्त न
धरना,
हाथ दया का सिर पर रखना-२
कदम-कदम पर देना, मेरा साथजी ।। आया तेरे दर पे...
द्वार दया का जब तू खोले, पंचम स्वर में गूंगा
बोले,
अंधा देखे लंगड़ा चलकर-२
अजब तुम्हारी माया, भोलेनाथ जी ।। आया तेरे दर पे...
तुझ से नाता जोड़ लिया है, झूठा बंधन तोड़ लिया
है,
जग से मुखड़ा मोड़ लिया है -२
दर पे शीश झुकाया, भोलेनाथ जी ।। आया तेरे दर पे...
दर से खाली मोड़ न देना, मुझसे मुखड़ा मोड़ न लेना,
झोली खाली तुम भर देना-२
तुम हो बाबा त्रिलोकी, के नाथ जी ।। आया तेरे दर पे...
Comments