सिर पै रख दे हाथ .... | Bhajan - 20 | Shri Devi Mata Bhajan | Sir Pe Rakh De Haath ...

For Audio Click Here : Seer Pe Rakh De Haath

(तर्ज : दे दे थोड़ा प्यार...)

सिर पै रख दे हाथ-२, अपना जन्म-जन्म का नाता है

मैं बेटा हूँ तू माता है..

 

अंगूली पकड़ ले मां, कही भटक ना जाऊं मैं

ये मन घबराता है

मतलब की दुनिया में, यहाँ कौन है अपना

कुछ समझ ना आता हैऽऽ

छोड़ ना दे तू साथ, यही गम मुझे सताता है,

मैं बेटा हूँ तू माता है......

 

आंचल की छाया में बीते मेरा जीवन

मिले तेरा प्यार माँऽऽ

चरणों के चाकर बन, सेवा करे तेरी

तू दे अधिकार माँऽऽ

सुन लेना फरियाद, तू तो सारे जग की दाता है।

मैं बेटा हूँ तू माता है......

 

तेरा भरोसा माँ, तेरा सहारा है तेरा ही आसरा

तुझ तक माँ पहुँचेगा, आवाज ये मेरी

मेरा मन जानताऽऽऽ

कहता है सेवक, तू तो सबकी भाग्य विधाता है

मैं बेटा हूँ तू माता है......

Comments

Popular posts from this blog