रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम ...... | Bhajan - 88 | Madhur Kirtan | Raghupati Raghav Raja Ram Patit Paawan Sitaram ...
रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम ॥१॥
सीताराम सीताराम, भज प्यारे तू सीताराम ॥२॥
राम कृष्णा है तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान ॥३॥
दयालु राजा राम, पतित पावन सीताराम ॥४॥
जय रघुनन्दन जय सियाराम, जानकी बल्लभ सीताराम ॥५॥
जय रघुनन्दन जय घनश्याम, रूक्मिणी- बल्लभ राधेश्याम ॥६॥
जय मधुसूदन जय गोपाल, जय मुरलीधर जय नन्दलाल ॥७॥
जय दामोदर कृष्ण मुरार, देवकीनन्दन सर्वाधार ॥८॥
जय गोविन्द जय गोपाल, केशव माधव दीनदयाल ॥९॥
राधाकृष्ण जय कुंजबिहारी, मुरलीधर गोबर्धन धारी ॥१०॥
दशरथ नन्दन अवधकिशोर, यशुमतिसुत जय माखन चोर ॥११॥
कौशल्या के प्यारे राम, यशुमति सुत जय नव घनश्याम ॥१२॥
वृन्दावन मथुरा में श्याम, अवधपुरी में सीताराम ॥१३॥
जय गिरिजापति जय महादेव, जय जय शम्भो जय महादेव ॥१४॥
जय जय दुर्गा, जय माँ तारा, जय गणेश जय शुभ आगारा ॥१५॥
Comments