भर दे रे, श्याम झोली भरदे ... | Bhajan - 69 | Shri Shyam Gopal Bhajan | Bhar De Re Shyam Jholi Bhar De..
(तर्ज-रिमझिम के sss, गीत सावन गाये- गाये)
भर दे रे ss, श्याम झोली भरदे - भरदे.
ना बहलावों ss, बातों में ॥ टेर ।।
दिन बीते, बीती राते, अपनी कितनी हुई, मुलाकातें,
तुझे जाना पहचाना, तेरे झूठे हुए सारे
बादे,
भूले रे sss, श्याम तुमको भूले - भूले,
क्या रखा है ss बातों में ॥१॥
नादान है, अन्जान हैं, श्याम तू ही, मेरा भगवान हैं,
तुझे चाहू, तुझे पाऊँ, मेरे दिल का यही अरमान हैं,
पढ़ले रे ss, श्याम दिल की पढ़ ले, पढ़ले,
सब लिखा हैं ss, आखों में ॥२॥
मेरी नैया, ओ कन्हैया, पार कर दे, तू बन कर खिवैया,
में तो हारा, गम का मारा, आजा आजा ओ बंशी बजैया,
ले ले रे ss, श्याम अब तो ले ले, ले ले,
मेरा हाथ ss, हाथों में ॥३॥
में हूँ तेरा, तु हैं मेरा, मैने डाला है तेरे दर डरा,
मन मैं आस हैं, विश्वास हैं, श्याम भर देगा दामन मेरा,
झूमे रे ss श्याम नन्दू झूमे, झूमे,
मेरे बाहों ss, बाहों में ॥४॥
Comments