आओ कन्हैया, आओ मुरारी .... | Bhajan - 41 | Shri Krishna Sudama Bhajan | Aao Kanhaiya Aao Murari ...
आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया, सुदामा भिखारी ॥ टेर ॥
क्या मैं बताऊँ, क्या मैं सुनाऊँ,
एक दुःख नहीं जो मैं, मन में छुपाऊँ।
घट-घट को जानते हो, तुम हे मुरारी ॥ तेरे
दर पे...
नैनों में आंसू, उठे ना कदम हैं,
आओ कन्हैया अब तो, होठों पे गम है।
आकर के देखो, दशा तुम हमारी ॥ तेरे दर पे...
ना तो डगर है, ना कोई घर है,
फटे हुए कपड़े हैं, तुम्हे सब खबर है।
क्या तुम परीक्षा, लेते हमारी ॥ तेरे दर पे...
आवाज मेरी, पहुँची नहीं क्या,
दरबान ने तुमको, खबर दी नहीं क्या।
क्या नींद में तुम, सोये मुरारी ॥ तेरे दर पे...
क्या मुझसे दोष हुआ, हुआ क्या गुनाह है,
दोनों के नाथ क्यों, तू निष्ठुर बना है।
पाप किया है, मैने क्या भारी ॥ तेरे दर पे...
आओ कन्हैया, छुटे अब तो दम है,
अगर अब ना आवोगे तो, माँ की कसम है।।।
माँ की कसम सुनकर, पहुँचे मुरारी ॥ तेरे दर पे...
Comments