दे दो थोड़ा प्यार मैया.... | Bhajan - 70 | Shri Devi Maa Bhajan | De Do Thoda Pyaar Maiya Tera Kya Ghat Jayega ...

(तर्ज: एक तेरा साथ हमको....)

दे दो थोड़ा प्यार मैया, तेरा क्या धट जायेगा

ये बालक भी तर जायेगा।

छोड़ तेरा दरवार मैया, और कहाँ ये जायेगा ॥ टेर।।


दे दिया तुमने सबको सहारा मां, जो द्वारे आया है।

भर दिया दामन सबका खुशी से मां, जो अर्जी लाया है।

मुझको देने से, खजाना कम नहीं हो जायेगा।

ये बालक भी ...


है पुराना मां, रिश्ता हमारा जो, उसे तुम याद करो।

अहसान करदो मां, बालक तुम्हारा हूँ, सिर पे हाथ धरो।

प्यार का रिश्ता हमारा, टूटने न पायेगा।

ये बालक भी ....


कश्ती हमारी मां, तेरे हवाले है, उसे तुम पार करो।

गर दे दिया मुझको, तुने किनारा मां, तो ये विश्वास करो।

ये तेरा दरबार, जय-जयकारों से गूंज जायेगा ।

ये बालक भी....


ये जिन्दगानी मां, लिखदी है अब हमने, तुम्हारे नामा

हम बेसहारा है, भटके कहाँ-२, तू आके थाम ले।

मा तेरा अहसान "सेवक" भूलने ना पायेगा।

ये बालक भी....

Comments

Popular posts from this blog