चलो बुलावा आया है .... | Bhajan - 52 | Shri Devi Mata Bhajan | Chalo Bulawa Aaya Hai ...
श्री जगदम्बा वंदना
दोहा
माता जिनको याद करे , वो लोग निराले होते
हैं।
माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होते हैं
।।
अस्थाई
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
ऊँचे पर्वत पे रानी माँ ने दरबार लगाया है ।।
अन्तरा
वैष्णव देवी के मन्दिर में लोग मुरादें पाते हैं,
रोते - रोते आते हैं, हँसते - हँसते जाते
हैं -२,
होऽऽs में भी मांग के देखें जिसने जो
माँगा वही आया है ॥
चलो बुलावा आया है...॥१॥
सारे जग में एक ठिकाना, सारे गम के मारों का-२
रस्ता देख रही है माता अपनी आँख के तारों का-२,
होऽऽऽ मस्त हवाओं का एक झोंका ये संदेशा लाया है।
चलो बुलावा आया है ...॥२॥
प्रेम से बोलो, जय माता दी, सारे बोलो, जय माता दी,
अरे जय माता दी कहते जाओ, आने जाने वालों को,
चलते जागो तुम मत देखो, अपने पाँव के छालों को,
होऽऽs जिसने जितना दर्द सहा वो उतना चैन
भी पाया है।
चलो बुलावा आया है ... ॥३॥
Comments