जाने वाले एक सन्देशा ... | Bhajan - 12 | Shri Devi Maa Vandana ।। श्री देवी माता वंदना ।। Jaane Wale Ek Sandesha Meri Maa

For Audio Click Here : Jaane Wale Ek Sandesha

(तर्ज- क्या मिलिए ऐसे लोगों से..)

जाने वाले एक सन्देशा, मेरी माँ से कह देना।

एक दीवाना याद में रोये, उसको दर्शन दे देना।। टेर।।

 

अन्तरा

जिसको मेरी मैया बुलाये, किस्मत वाले होते हैं।

जो मैया से मिल नहीं पाते, छुप-छुप कर के रोते हैं।

जितनी परीक्षा मेरी ली है, और किसी की ना लेना ।।१।। एक दीवाना ....

 

तूने कौन सा काम किया है, दर पे तुझे बुलाया है।

मैंने कौन सा पाप किया है, दिल से मुझे भुलाया है।

एक बार मुझको दर पे बुलाले, इतनी कृपा कर देना ।।२।। एक दीवाना ....

 

मुझको तो विश्वास है दिल में, मेरा बुलावा आयेगा।

मैयाजी का दर्शन करके, जीवन सफल हो जायेगा।

उनसे जाकर इतना कहना, मेरा भरोसा टूटे ना ।।३।। एक दीवाना ....

 

कैसी लगती है मेरी मैया, मुझको जरा बतावो तो।

क्या-क्या लीला करती है वो, मुझको जरा सुनावो तो।

'बनवारी' भक्तों की दुहाई, मेरी तरफ से दे देना ।।४।। एक दीवाना ....


Comments

Popular posts from this blog