ढँक लै यशोदा नजर लग जाएगी, कान्हा को तेरे नजर लग जाएगी। Bhajan 132 | Dhank Le Yashoda Najar Lag Jayegi ...| Janmastami Bhajan
ढँक लै यशोदा नजर लग जाएगी
कान्हा को तेरे नजर लग जाएगी।तेरे लला के घूँघर वाले बाल हैं,
मोर मुकुट को नजर लग जाएगी।
॥ ढँक लै यशोदा...॥
तेरे लला के बड़े बड़े नैन हैं,
काजर की रेख, नजर लग जाएगी।
॥ ढँक लै यशोदा...॥
तेरे लला के छोटे छोटे हाथ हैं,
बाँस की बन्सी, नजर लग जाएगी।
॥ ढँक लै यशोदा...॥
तेरे लला के छोटे छोटे पाँव हैं,
रुनझुन पैंजनिया, नजर लग जाएगी।
॥ ढँक लै यशोदा...॥
ढँक लै यशोदा नजर लग जाएगी
कान्हा को तेरे नजर लग जाएगी।
Comments