मुझे रास आ गया है, तेरे दर पे सर झुकाना । Bhajan 145 | Mujhe Raas Aa Gaya He Tere Dar Pe Sar Jhukana ...




मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना ।
तुझे मिल गया पुजारी,
मुझे मिल गया ठिकाना ॥


मुझे कौन जानता था,
तेरी बंदगी से पहले ।
तेरी याद ने बना दी,
मेरी ज़िन्दगी फ़साना ॥ 
||मुझे रास आ गया है||
मुझे इसका गम नहीं है,
की बदल गया ज़माना ।
मेरी ज़िन्दगी के मालिक,
कहीं तुम बदल न जाना ॥ 
||मुझे रास आ गया है||

यह सर वो सर नहीं है,
जिसे रख दूँ फिर उठा लूं ।
जब चढ़ गया चरण में,
आता नहीं उठाना ॥ 
||मुझे रास आ गया है||

तेरी सांवरी सी सुरत,
मेरे मन में बस गयी है ।
ऐ सांवरे सलोने,
अब और ना सताना ॥ 
||मुझे रास आ गया है||

दुनियां की खा के ठोकर,
मैं आया तेरे द्वारे ।
मेरे मुरली वाले मोहन,
अब और ना सताना ॥ 
||मुझे रास आ गया है||

मेरी आरजु यही है,
दम निकले तेरे दर पे ।
अभी सांस चल रही है,
कहीं तुम चले ना जाना ॥ 
||मुझे रास आ गया है||

Comments

Popular posts from this blog