संकट हरणी, मंगल करणी, करिये बेडा पार, भरोसो भारी है ... | Bhajan -30 | Shri Devi Maa Bhajan | Sankat Harni Mangal Karni Kariyo Beda Paar ...

॥श्री मातेश्वरी वन्दना।।

संकट हरणी, मंगल करणी, करिये बेडा पार, भरोसो भारी है ।

जय जगदम्बे, झुंझनूवाली, दुर्गा की अवतार, भरोसो भारी है।। टेर।।

 

लक्ष्मी, शारदा, काली, अरि को मर्दन वाली तूं।

भक्तों की प्रतिपाली तूं, मात झुंझनूवाली तूं।

कर रक्षा बालक तेरां की, होकर सिंह सवार।।टेर।।

 

बीच भंवर में नाव पड़ी, थां बिन दादी कौन धणी।

सेवा मेया नाय बणी, करणी पडसी दया घणी।

छोड तनै मैं जाऊँ कीज्यां, दिखै न दूजे द्वार।। टेर।।

 

जिसे न माँ का प्यार मिला, फल कभी वो नहीं खिला।

माँ की ममता होती क्या, कवियों से ना गायी जा।

जन्म लियो पर मिल्यो नहीं मनै, माँ को सच्चो प्यार।। टेर।।

 

भव सागर को पार नहीं, नैया के पतवार नहीं।

क्यूँ सुनती करुण पुकार नहीं, तुम बिन माँ आधार नहीं।

सीताराम' कहे करो दया माँ, एकबर पलक उघाड़।। टेर।।

Comments

Popular posts from this blog