श्याम तेरे ही भरोसे .... | Bhajan - 99 | Shri Shyam Sundar Bhajan | Shyam Tere Hi Bharose ...

(तर्ज : थोड़ा सा प्यार हुआ है, थोड़ा है बाकी)

अंतरा 
श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है - (२) |
तू ही मेरी नाव का मांझी sss - (२), तू ही पतवार है - (२) ||
श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है ||

अस्थाई
हो अगर अच्छा माझी, नाव पार हो जाती - (२)  |
किसी की बीच भवर मे, फिर न दरकार होती - (२) ||
अब तो तेरे हवाले sss - (२) ,  मेरा घर बार है ||
श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है ||


मैंने अब छोड़ी चिंता, तेरा जो साथ पाया - (२)  |
तुझको जब भी पुकारा अपने ही साथ पाया - (२) ||
पूरा परिवार ये मेरा sss - (२) , तेरा कर्ज़दार है ||
श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है ||

मुझको अपनों से बढ़कर, सहारा तूने दिया - (२)  |
जिंदगी भर जीने का, गुजारा तूने दिया - (२) ||
मुझ पर तो श्याम तेरा sss - (२), बड़ा उपकार है 
 ||
श्याम तेरे ही भरोसे, मेरा परिवार है ||

Comments

Popular posts from this blog