राम से बड़ा राम का नाम .. | Bhajan - 106 | Shri Ram Naam Bhajan| Ram Se Bada Ram Ka Naam...

राम से बड़ा राम का नाम, 
राम से बड़ा राम का नाम |
अन्त में निकला यही परिणाम, राम से बड़ा राम का नाम ।।

सुमरिये नाम रूप बिन देखे, कौड़ी लगे न लगे छदाम,
नाम के बाँधे बँध आयेंगे, आखिर एक दिन राम 
राम से बड़ा राम का नाम, 
राम से बड़ा राम का नाम |
अन्त में निकला यही परिणाम, राम से बड़ा राम का नाम ।।

नामी को चिन्ता रहती है, नाम न हो बदनाम ।
द्रोपदी ने जब नाम पुकारा, झट आ गये घनश्याम ।।
राम से बड़ा राम का नाम, 
राम से बड़ा राम का नाम |
अन्त में निकला यही परिणाम, राम से बड़ा राम का नाम ।।
 
जिस सागर को बिना सेतु के, लाँघ सके ना राम ।
लांघ गये हनुमान उसी को, लेकर राम का नाम ।।
राम से बड़ा राम का नाम, 
राम से बड़ा राम का नाम |
अन्त में निकला यही परिणाम, राम से बड़ा राम का नाम ।।

वो अभिमानी डूब जायेंगे, जा मुख नहीं है राम ।
वो पत्थर भी तर जायेंगे, लिखा जहाँ श्री राम ।।
राम से बड़ा राम का नाम, 
राम से बड़ा राम का नाम |
अन्त में निकला यही परिणाम, राम से बड़ा राम का नाम ।।

Comments

Popular posts from this blog