ये सुन्दर सिणगार सुहाना लगता है ... | Bhajan - 24 | Shri Devi Mata Bhajan | Ye Sundar Sringaar Suhana Lagta He ...
(तर्ज : दुल्हे का सेहरा सुहाना...)
ये सुन्दर सिणगार सुहाना लगता है,
भगतों का तो दिल दिवाना लगता है।
ज्यादा मत देखो नजर लग जायेगी,
ये कीर्तन की रात दुबारा आयेगी।
माँ खुशबूदार फूलों से किया सिणगार तेरा है।
बड़ा प्यारा बड़ा न्यारा, सजा दरबार तेरा है।
फूलों का सिणगार सुहाना लगता है।। भगतों का तो दिल….
गजब सिणगार है मईया, तेरा तो रूप निराला
है।
तुझे जिसने सजाया है, बड़ा तकदीर वाला है।
ये तेरा दरबार सुहाना लगता है ।। भगतों का तो दिल….
तेरे दरबार में आकर, बड़ा आराम मिलता है।
तेरे चरणों में 'बनवारी' बड़ा सम्मान लगता है।
मईया तेरा प्यार सुहाना लगता है।। भगतों का तो दिल….
Comments