ज़रा इतना बता दे कान्हा, तेरा रंग काला क्यूँ .....| Bhajan - 91 | Shri Krishna Kanha Bhajan | Jara Itna Bata De Kanha Tera Rang Kala Kyun ...

For Audio Click Here : Jara Itna Bataa De Kanha

ज़रा इतना बता दे कान्हा, तेरा रंग काला क्यूँ |

तू कला हो कर भी, जग से निराला क्यूँ ||


मैंने काली रात में जनम लिया,

और काली गाय का दूध पिया,

गाय का रंग काला, इस लिए काला हूँ ||

ज़रा इतना बता दे कान्हा...


मैंने काले नाग को मार दिया,

और काले नाग पे नाच किया,

नागों का रंग काला, इसलिए काला हूँ ||

ज़रा इतना बता दे कान्हा...


मुझे सखिया रोज़ बुलाती है,

और माखन मिश्री खिलाती हैं,

सखियों का मन काला, इसलिए काला हूँ ||

ज़रा इतना बता दे कान्हा...


राधा नैनो में कजरा लगाती है,

और पलको पे मुझको बिठाती है,

काजल का रंग काला, इसलिए काला हूँ ||

ज़रा इतना बता दे कान्हा....

Comments

Popular posts from this blog