भक्तों के मन में बस गयो रे ....| Bhajan - 64 | Shri Bajrangi Hanuman Bhajan | Bhakton Ke Mann Main Bas Gayo re ...
(तर्ज- चलत मुसाफिर मोह लियो रे ..)
भक्तों के मन में बस गयो रे, यो अंजनी को लालो।
राम की सेवा पा गयो रे, यो अंजनी को लालो ।।
बाल समय रवि मुख में राख्यो,
मां अंजनी को कहणों मान्यों,
जग में नाम कमा लियो रे, यो अंजनी को लालो
।।१।।
मात सिया को सुधि ले आयो,
सोने की लंका पल में जलायो,
राम को काज सँवार दियो रे, यो अंजनी को लालो ॥२॥
लागी शक्ति जब लक्ष्मण के,
मूर्छित हो के पड़े घरणी पे,
बूटी ला प्राण बचा दियो रे, यो अंजनी को लालो ॥३॥
बालाजी को जो कोई ध्यावे,
बसि बैकुण्ठ अमर पद पावे,
' भक्त मंडल' कहे भज लो रे, यो अंजनी को लालो
।।४।।
Comments