Posts

Showing posts with the label Sudama

अरे द्वारपालो, कन्हैया से कह दो.... | Bhajan - 48 | Shri Krishna Sudama Bhajan | Are Dwarpalo Kanhaiya Se Keh Do ...

दोहा : देखो देखो यह गरीबी , यह गरीबी का हाल , कृष्ण के दर पे यह विशवास ले के आया हूँ। मेरे बचपन का दोस्त हैं मेरा श्याम, येही सोच कर मैं आस ले कर के आया हूँ ॥ अरे द्वारपालो , कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा , गरीब आ गया है। भटकते भटकते , ना जाने कहां से महल के तुम्हारे , करीब आ गया है ।। टेर।   ना सरपे है पगड़ी , ना तन पे है जामा , बता दो कन्हैया को नाम है सुदामा-२ बस इक बार मोहन से , जाकर के कह दो कि मिलने सखा , बदनसीब आ गया है।।१।।  अरे द्वारपालो ...   सुनते ही दौड़े , चले आये मोहन लगाया गले से , सुदामा को मोहन-२ हुआ रुकमणी को , बहुत ही अचम्भा कि मेहमान कैसा , अजीब आ गया है।।२।।  अरे द्वारपालो ...   बराबर पे अपने , सुदामा बिठाये चरण आसुंओं से , श्याम ने धुलाये-२ ना घबराओ प्यारे , जरा तुम सुदामा कि खुशी का शंमा तेरे , करीब आ गया है।।३।।  अरे द्वारपालो ...

आओ कन्हैया, आओ मुरारी .... | Bhajan - 41 | Shri Krishna Sudama Bhajan | Aao Kanhaiya Aao Murari ...

आओ कन्हैया ,  आओ  मुरारी , तेरे दर पे आया , सुदामा भिखारी ॥ टेर ॥ क्या मैं बताऊँ , क्या मैं सुनाऊँ , एक दुःख नहीं जो मैं , मन में छुपाऊँ। घट-घट को जानते हो , तुम हे मुरारी ॥ तेरे दर पे... नैनों में आंसू , उठे ना कदम हैं , आओ कन्हैया अब तो , होठों पे गम है। आकर के देखो , दशा तुम हमारी  ॥ तेरे दर पे... ना तो डगर है , ना कोई घर है , फटे हुए कपड़े हैं , तुम्हे सब खबर है। क्या तुम परीक्षा , लेते हमारी  ॥ तेरे दर पे... आवाज मेरी , पहुँची नहीं क्या , दरबान ने तुमको , खबर दी नहीं क्या। क्या नींद में तुम, सोये मुरारी  ॥ तेरे दर पे... क्या मुझसे दोष हुआ , हुआ क्या गुनाह है , दोनों के नाथ क्यों , तू निष्ठुर बना है। पाप किया है, मैने क्या भारी  ॥ तेरे दर पे... आओ कन्हैया , छुटे अब तो दम है , अगर अब ना आवोगे तो , माँ की कसम है।।। माँ की कसम सुनकर , पहुँचे मुरारी  ॥ तेरे दर पे...