अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं ... | Bhajan - 93 | Shri Ram Krishna Madhur Kirtan | Achutam Keshavam Krishn Damodaram ...

Song Link Click Here :


अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,

राम नारायणं जानकी बल्लभम ||


कौन कहता हे भगवान आते नहीं,

तुम भक्त मीरा के जैसे, बुलाते नहीं। अच्चुतम केशवं ...


कौन कहता है भगवान खाते नहीं,

बेर शबरी के जैसे, खिलाते नहीं। अच्चुतम केशवं ...


कौन कहता है भगवान सोते नहीं,

माँ यशोदा के जैसे, सुलाते नहीं। अच्चुतम केशवं ...


कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,

गोपियों की तरह, तुम नचाते नहीं। अच्चुतम केशवं ...


नाम जपते चलो, काम करते चलो,

हर समय कृष्ण का, ध्यान करते चलो। अच्चुतम केशवं ...


याद आएगी उनको, कभी ना कभी,

कृष्ण दर्शन तो देंगे, कभी ना कभी। अच्चुतम केशवं ...

Comments

Unknown said…
Achtam keshavam

I like this 👌

Popular posts from this blog