राम नाम लड्डू, गोपाल नाम घी । हरि नाम मिश्री, तू घोल-घोल पी ॥ Bhajan 135 | Ram Naam Laddu, Gopal Naam Ghee ...
जय सीता राम की। जय राधे श्याम की ॥ राम नाम लड्डू, गोपाल नाम घी । हरि नाम मिश्री, तू घोल-घोल पी ॥... x3 हरे रामा, हरे रामा, रामा-रामा हरे-हरे । हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे ॥ राम तेरे मन में तो, श्याम जी घर में । काटते हैं भक्तों के, संकट क्षण में ॥... x2 ध्यान से सुनो, यह बात बड़ी काम की । हरि नाम मिश्री, तो घोल घोल पी ॥ ॥ राम नाम लड्डू...॥ हरे रामा, हरे रामा, रामा-रामा हरे-हरे । हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे ॥ राम राम राम राम ,रटो श्याम श्याम रे । आयेगा अंत समय, बस यही काम रे ॥... x2 जय बोलो राम जी की,जय बोलो श्याम जी की । हरि नाम मिश्री तो घोल घोल पी ॥ ॥ राम नाम लड्डू...॥ हरे रामा, हरे रामा, रामा-रामा हरे-हरे । हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे ॥ मर्यादा पुरुषोत्तम, हैं श्री राम जी । प्रेम के सागर है, प्यारे घनश्याम जी ॥ ... x2 माला जपो सुबह शाम, इनकी नाम की । हरि नाम मिश्री तो घोल घोल पी ॥ ॥ राम नाम लड्डू...॥ हरे रामा, हरे रामा, रामा-रामा हरे-हरे । हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे ॥